लातेहार में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उज्ज्वला योजना के तहत पांच सौ लाभुकों के बीच गैस चूल्हा का वितरण किया. साथ ही सिलाई मसीन, वन पट्टा का वितरण किया. सीएम ने भवन प्रमंडल विभाग के विभिन्न योजनाओं का भी उद्घाटन किया.

वहीं नवोदय विद्यालय में पलामू प्रमंडल की भाजपा कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई.
इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की, जबकि बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित जिले के भाजपा के सभी पांचों विधायक और सांसद मौजूद रहे.

बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा नेताओं को साफ शब्दों में कहा कि किसी प्रकार की वे मुगालते में ना रहें, जमीन पर ज्यादा से ज्यादा काम करें. सीएम ने कहा कि 2019 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव काफी कठिन होगा, क्योंकि हम लगातार सत्ता में रहे हैं. इससे पहले हम सत्ता में नहीं थे, लिहाजा यूपीए के खिलाफ नाराजगी का भी फायदा हमें मिला. लेकिन इस बार हम सत्ता में हैं, लिहाजा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्ष महागठबंधन बनाता है, तो उसका भी मुकाबला करने के लिए हमें तैयार रहना होगा.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours