झारखंड के धनबाद में एक साथ दो लड़कियों ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. जिनमें से एक की मौत हो गई. जैसे ही स्थानीय लोगों को मामले की सूचना मिली उन्होंने पीएमसीएच अस्पताल में लड़कियों को भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान एक लड़की की मौत हो गई. परजिनों को देर से इस मामले की सूचना मिली.
यह मामला बलियापुर थाना क्षेत्र का है. लड़कियां खेतटाड़ गांव की रहने वाली हैं. परिजनों के मुताबिक, दोनों लड़कियों में से एक मैट्रिक पास है. दोनों बलियापुर के राधाकृष्ण मंदिर के पास अचेत अवस्था में मिली थीं.
अब तक खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है. मृत लड़की का नाम खुशबू है. दूसरे लड़की का नाम सोनाली बताया जा रहा है. खूशबू की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours