झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में विपक्षी दलों के सहयोग से अपना प्रत्याशी खड़ा करेगा. पार्टी के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्या ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हालिया उपचुनाव में जेएमएम का बेहतर प्रदर्शन रहा है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासी बहुल सीट होने के कारण कोलेबिरा में जेएमएम का जनाधार है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव की तिथि की घोषणा होने के बाद पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी.
दरअसल बीते 3 जुलाई को पारा शिक्षक मर्डर केस में सजा मिलने के बाद विधायक एनोस एक्का की विधायकी चली गई. इसके साथ ही सिमडेगा के कोलेबिरा सीट पर उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है.
राज्य में वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के बाद यह सातवां उपचुनाव होने वाला है. अब तक हुए 6 उपचुनावों में कांग्रेस, जेएमएम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. हाल में सिल्ली और गोमिया सीट पर हुए उपचुनाव में जेएमएम ने जीत का परचम लहराया. हालांकि ये दोनों सीट उसी का था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours