मानगो दुष्कर्म मामले की सीआईडी की बजाय सीबीआई से जांच होनी चाहिए. ये कहना है मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का. खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सीआईडी के रिकॉर्ड को देखते हुए उससे ज्यादा उम्मीद रखना बेकार है.

गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम रघुवर दास ने जमशेदपुर के चर्चित मानगो दुष्कर्म मामले में सीआईडी जांच का आदेश दिया. सीएम ने जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए सीआईडी को एक महीने का वक्त दिया है.

दरअसल पीड़िता अपने संरक्षक के साथ सीएम जनसंवाद में पहुंची थी. इस दौरान उसने अपने ऊपर हुए जुल्म को सीएम के सामने रखा और इंसाफ की मांग की. सीएम ने इंसाफ का भरोसा दिलाते हुए सीआईडी जांच का आदेश दिया.

इस मामले में मानगो थाना के तत्कालीन प्रभारी, डीएसपी समेत कई सफेदपोश आरोपों के घेरे में है. बता दें कि पीड़िता के साथ जबरदस्ती कर उसका वीडियो बनाया गया. फिर उस वीडियो के बल पर लगातार उसका यौन शोषण किया गया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours