झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने छठी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट को जेपीएससी की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर देखा जा सकता है. करीब 34 हजार छात्र इसमें सफल हुए हैं.

18 दिसम्बर 2016 को पीटी परीक्षा हुई थी. पहले फरवरी 2017 फिर अगस्त 2017 में इसका संशोधित रिजल्ट जारी किया गया था. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर पहले के सारे परिणामों को निरस्त करते हुए एक बार फिर संशोधित रिजल्ट जारी किया गया है.

पीटी में पास हुए अभ्यर्थियों को 13 अगस्त से 14 सितम्बर तक ऑनलाइन फॉर्म मुख्य परीक्षा के लिए भरना होगा. आवेदन 13 अगस्त से जेपीएससी के वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा, जिसे डाउनलोड कर अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. जेपीएससी के मुताबिक मुख्य परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएंगी.

झारखंड हाइकोर्ट ने बीते 18 मई को सरकार की उस अधिसूचना को सही करार दिया था, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए कट अॉफ मार्क्स 40 प्रतिशत, पिछड़े वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अति पिछड़े वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, एससी व एसटी और महिलाओं के लिए 32 प्रतिशत निर्धारित किया गया था. कोर्ट ने जेपीएससी को इसी के अनुरूप संशोधित रिजल्ट निकालने का निर्देश दिया था.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours