जन्माष्टमी के त्योहार के मौके पर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने झारखंड के गढ़वा जिले में स्थित रेलवे स्टेशन का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखने के रघुवरदास सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, झारखंड की रघुवरदास सरकार की ओर से नगर उंटारी स्टेशन का नाम बदल कर बंसीधरनगर करने का प्रस्ताव मिला था.

झारखंड के पलामू के भाजपा सांसद एवं राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक वीडी राम ने सोमवार को बताया कि 22 मार्च, 2018 को उन्होंने इस संबन्ध में केन्द्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गढ़वा जिले में प्रसिद्ध बंशीधर मंदिर विराजमान है, जहां भगवान बंशीधर की कई सौ किलोग्राम की स्वर्ण एवं अष्ट धातु की बनी प्रतिमा है. इस मंदिर के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है.

पुलिस महानिदेशक वीडी राम ने बताया कि इन दोनों नए नामों के बारे में सरकार का आदेश शीघ्र अधिकारियों को प्राप्त हो जाएगा.

बता दें, सरकार की योजना है कि शहर का नाम बदलकर भगवान कृष्ण के नाम किया जाए ताकि इसे धार्मिक शहर के तौर पर विकसित करने में मदद मिले. इसके लिए झारखंड सरकार इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉसियसनेस, इस्कॉन की मदद लेने की योजना बना रही है
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours