रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना, आयुष्मान भारत का रांची से शुभारंभ करेंगे. रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पीएम देश के 10.74 करोड़ और झारखंड के 57 लाख परिवारों को कैशलेस इलाज की सौगात सौपेंगे. पीएम यहां चाईबासा में 272 करोड़ और कोडरमा में 328 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेजों का भी ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे. राज्य के 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे.
पीएम मोदी आयुष्मान भारत योजना के तहत रांची के छह लाभुकों को इलाज के लिए कैशलेस गोल्डन कार्ड भी देंगे. साथ ही सूबे के पांच प्रमंडलों के पांच-पांच लाभुकों से सीधा संवाद के साथ-साथ गोल्डन कार्ड भी देंगे. इस भव्य कार्यक्रम का प्रसारण देश के 27 राज्यों में होगा. पीएम के कार्यक्रम में एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है. इसलिए रांची एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है.
पीएम के साथ मंच पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सासंद रामटलह चौधरी और स्थानीय विधायक राम कुमार पाहन रहेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर 2400 वर्गफीट में विशाल मंच तैयार किया गया है.
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
10.35 बजे सुबह- दिल्ली एयरपोर्ट से प्रस्थान
12.25 बजे दोपहर- रांची एयरपोर्ट पर आगमन
01.00 बजे दोपहर- प्रभात तारा मैदान में आगमन
01.00-02.15 दोपहर- प्रभात तारा मैदान में कार्यक्रम
2.30 बजे दोपहर- रांची एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
2.50 बजे दोपहर- रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम
2.55 बजे दोपहर- रांची एयरपोर्ट से प्रस्थान
04.05 बजे शाम- पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे



Post A Comment:
0 comments so far,add yours