सम्मलेन की सफलता को लेकर हुआ प्रखण्ड प्रभारियों का मनोनयन
★★★★★★★★★★☆★★★★
आज दिनांक 23 नवम्बर 2018 को झारखण्ड विकास अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक श्री राजेन्द्र चौधरी जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में स्थान बुद्ध विहार जमुआ में सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन दीपक भारती जिला महासचिव ने किया।
महेश राम जिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 11 दिसम्बर 2018 को आहूत अनुसूचित जाति मोर्चा की सम्मलेन ऐतिहासिक होगा और सम्मलेन की सफलता हेतु सभी प्रखंडों में बैठक कर संगठनात्मक रूप रेखा तैयार किया जायगा जिसकी तिथि निर्धारित कर लिया गया है। भाजपा के शासन काल में दलितों और गरीबों का अधिकार छिन लिया गया है जिसको वापस दिलाने के लिए झाविमो संकल्पित है।
सत्यनारायण दास के0 स0 स0 ने कहा कि भाजपा के शासन में दलितों पर अत्याचार बढ़ा है और दलित छात्र छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृति में भी कटौती कर ये सरकार सबिद कर दिया कि भाजपा दलित विरोधी पार्टी है।
टेको रविदास केन्द्रीय सचिव अनु0 मोर्चा ने कहा कि अनु0जाति मोर्चा का सम्मलेन ऐतिहासिक दृष्टि भव्य और विशाल होगा यही सम्मलेन में पूरे जिले की अनुसूचित जाति एक होकर बाबुलाल मराण्डी जी के हाथों को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
गुजा हाज़रा जिलाध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने कहा कि भाजपा के तानाशाही सरकार ने पारा शिक्षकों के साथ अन्याय कर रही है, आज पारा शिक्षकों के घर परिवार, बच्चे की स्थिति दयनीय होगयी है। आनेवाल समय में जनता माकुल जवाब देगी।
अमरदिप निराला के0 स0 स0 ने कहा कि झारखण्ड में दलित, किसान, मजदुर, गरीब और नौजवनो को सिर्फ ठगा जारहा है और भाजपा की सरकार ने सुरु से सौतेला व्यवहार किया है।
आसमा खातून जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में बनी है तब से महिलाओं, लड़कियों पर अत्याचार बढ़ गई है और असुरक्षित महसूस कर रही है।
इस दौरान बैठक को श्यामदेव हाज़रा, अनिल चौधरी, महेन्द्र अग्रवल, विकास मंडल, राजेन्द्र प्रसाद ने सम्बोधित किया। इस मौके पर जमाल उदीन, कामेश्वर दास, सुरेंद्र प्रताप, सुरेंद्र राम, जगदीश दास, तारणी देवी, जितेंद्र दास, मुजाहिद , रामकीसुन हाज़रा, के साथ साथ सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
प्रेषक राजेन्द्र चौधरी जिला अध्यक्ष अनु0 मोर्चा



Post A Comment:
0 comments so far,add yours