फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी के दौरे पर हैं. इसी कड़ी में सोमवार को काशी में दोनों राजनेताओं ने रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का मंचन देखा. इसमें राम वनवास से लेकर अयोध्या लौटने तक के घटनाक्रम शामिल था. महाकवि तुलसीदास रचित रामचरित मानस की पंक्तियों पर आधारित नाटक की पूरी प्रस्तुति बनारस घराने के शास्त्रीय संगीत में निबद्ध की गई है.
इससे पहले दोनों ही राजनेताओं ने मिर्जापुर जिले के दादर कला में सोलर पॉवर प्लांट का उद्घाटन किया. मिर्जापुर में स्थापित प्लांट से प्रतिदिन 75 मेगावाट (पांच लाख यूनिट) बिजली का उत्पादन होगा. इस प्रोजेक्ट को फ्रांस की सोलर डायरेक्टर कंपनी और नेडा ने सोलर पार्क को संयुक्त रूप से बनाया है. कंपनी से करार के अनुसार प्रदेश को चार रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलेगी.
बता दें कि पीएम मोदी और मैक्रों के आगमन के मद्देनजर रविवार शाम से ही बाबतपुर से बीएचयू तक अभेद्य किलेबंदी कर दी गई है. पुलिस, पीएसी, सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स, एसपीजी, नौसेना, वायुसेना, केंद्रीय ख़ुफ़िया एजेंसी के जवान के साथ एटीएस कमांडो निर्धारित ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात किए गए हैं.
गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष को वाराणसी ले लाया गया है. इससे पहले जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी वाराणसी आए थे, दोनों नेताओं ने वहां गंगा आरती में भी हिस्सा लिया था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours