पलामू में सीआरपीएफ-134 बटालियन के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी. सर्च ऑपरेशन के दौरान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-कुलहिया जंगल से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए. बरामद हथियारों में तीन राइफल, 12 बोर की तीन बंदूकें, डबल बैरल बंदूक, देसी कट्टा, कोडेक्स वायर, जिलेटिन और डेटोनेटर शामिल हैं.

उधर पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के इरगु गांव में महिला के साथ छेड़खानी करने पर ग्रामीणों ने जेजेएमपी नक्सली की हत्या कर दी. मृतक की पहचान नक्सली अनिल सिंह के रूप में हुई. ग्रामीणों की माने तो वह इरगु गांव में देर रात एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. महिला के द्वारा हंगामा करने पर ग्रामीण मौके पर जुटे पर नक्सली अनिल सिंह को पकड़कर मार डाला.

उधर लातेहार- लोहरदगा सीमा पर शुक्रवार सुबह से पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है. नक्सली कमांडर रविन्द्र जी के दस्ते के साथ मुठभेड़ चल रही है. जिसमें लातेहार व लोहरदगा पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल रखी है. लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक के नेतृत्व में पुलिस ने किस्को थानाक्षेत्र के चुल्हापानी जंगल में नक्सलियों को घेर रखा है.

चतरा के मेराल बाजार के पश्चिमी भाग, बारा और मेरमगड्डा जंगल में सुबह से गोलियों की आवाज सुनी जा रही है. अभियान एसपी निगम प्रसाद, डीएसपी मुख्यालय वरुण देवगम दलबल के साथ गुरुवार रात से पत्थलगडा इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं. गुंजा मेराल के पश्चिमी इलाके में लंबे समय के बाद माओवादियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours