झारखंड के रांची की कोतवाली थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र के नाम पर बैंक से लोन लेने का मामला सामने आया है.बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की हरमू शाखा से अनीता कुमारी नामक महिला के नाम पर फर्जी आधार और पहचान पत्र के आधार से लोन लिया गया है. जब महिला को इसकी जानकारी मिली तो उसके होश उड़ गए.जिसके बाद जांच की गुहार लगाने महिला थाने पहुंची और जांच की मांग की.

बता दें कि महिला किशोरगंज के पास की रहने वाली है.दरअसल महिला को जानकारी तब हुई जब उसने बैंक जाकर 50 हज़ार के कर्ज के लिए बैंक से संपर्क साधा. महिला के अनुसार जब वह बैंक गई तो उसे बैंक अधिकारियों ने बताया कि उसके खाते का सिविल खराब हो चुका है और उसके नाम पर 3 ऑटो लोन और 1 कॉमर्शियल लोन के नाम पर साढ़े बाइस  लाख रुपए बकाया है.इस बात को सुनकर महिला भौचक्की रह गई.उसने तुरंत बैंक के अधिकारियों से संपर्क साधा और बैंक से इसकी जांत की बात कही. महिला के अनुसार बार बार गुहार और जांच की बात कहने पर भी बैंक में उसकी नहीं सुनी गई, जिसके बाद वह अब थाने पहुंच न्याय की गुहार लगा रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours