पाकुड़ विधान सभा को पिछले 18 वर्षों से पूर्व एवं वर्तमान जन-प्रतिनिधिओं ने विकास के नाम पर सिर्फ झूठे वादे (स्वपना) दिखाकर वोट लिया हमेशा क्षेत्र के जनता को ठगने का काम किया है।  किसी ने रोजगार के नाम पर तो किसी ने मॉडल के नाम पर,अब झूठे वादे को स्वत समाप्त करने के लिए आपके करीब आ गए हैं । तृणमूल कांग्रेस पार्टी के यूवा, जुझारू, शिक्षित नेता मो0 आसराफुल शेख (अधिवक्ता ) बंगाल के समग्र विकास के तर्ज़ पर अब झारखंड का विकास संभव होगा। शिक्षा , स्वास्थ्य , पानी , बिजली, सड़कें, किसानों की सुव्यावस्था परोसी राज्य बंगाल सरकार के जमीनी हकीकत को आप सभी बहुत ही करीबी से देख रहे हैं।  पाकुड़-सह-संथाल परगना प्रभारी मो0 आसराफुल शेख ने मदन मोहनपुर पंचायत (पुराना) भवन के सामने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सभा को सम्बोधित किया। शेख जी ने कहा कि 18 वर्षों तक गरीब,मजलूम आम जनता को लूटते रहे। अब दोहन नहीं चलेगा। यहां ममता बनर्जी का आगाज़ हो चुकी है। जहां है समस्या वहीं है, ममता ।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित -मद्दीन शेख (जिला महामंत्री) ,मिसबाहुल शेख (जिला प्रवक्ता), सारिकुल शेख़,जकारीया शेख,सेलीम शेख,मिसबाउद्दीन शेख आदि।मा माटी मानुष जिन्दाबाद ,ममता बनर्जी जिन्दाबाद ,अर्जुन सिंह जिन्दाबाद ,अजय सिंह उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours