अदाणी फाउंडेशन की तरफ से क्रिसमस पर 200 बच्चों को बांटा गया केक और चॉकलेट

क्रिसमस के मौके पर उपायुक्त किरण कुमारी पासी जिले भर में सुपर 100 के तहत चयनित लड़के और लड़कियों से मिलने पहुंची। बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए उन्होंने केक काटा और चॉकलेट-टॉफी भी बांटे। दरअसल उपायुक्त के दिशानिर्देश पर जिले के सभी प्रखंड़ों से एक सौ लड़कियों और एक सौ लड़कों का चयन किया गया है और आगामी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर पढ़ाई का विशेष इंतजाम किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि सुपर 100 कार्यक्रम के क्रियान्वयन में अदाणी फाउंडेशन की अहम भूमिका है। पहले उपायुक्त पथरथामा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल पहुंचीं जहां सुपर 100 के तहत चयनित सौ लड़कियों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। स्कूल पहुंच कर उपायुक्त पहले क्लासरूम गईं और लड़कियों से पढ़ाई की प्रगति का जायजा लिया फिर सभी लड़कियों के साथ मिल कर केक काटा और उनके उज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। उपायुक्त ने उन पांच छात्राओं को भी बधाई दी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के खेलों में पदक जीत कर जिले का मान बढाया है। 
पथरगामा के बाद उपायुक्त सिकटिया आईटीआई पहुंची जहां सुपर 100 में चयनित लड़कों की कक्षा चल रही है। वहां भी उपायुक्त ने क्लासरूम जाकर बच्चों की तैयारी का जायजा लिया फिर सभी लड़कों के साथ मिल कर केक काटा और उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी की बधाई दी। 
इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक जितेन्द्र कुमार सिन्हा अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड सुबोध सिंह आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours