गोड्डा सदर अस्पताल में अदाणी फाउंडेशन की तऱफ से तैयार किए गए आयुर्वेदिक वाटिका का उदघाटन उपायुक्त किरण कुमारी पासी के कर कमलों से हुआ। सदर अस्पताल परिसर में बनाए गए इस आयुर्वेदिक वाटिका में कई तरह के आयुर्वेदिक पेंड-पौधे लगाए गए हैं। साथ ही इस वाटिका के बीचो-बीच एक फव्वारा भी लगाया गया है जिसकी वजह से आयुर्वेदिक वाटिका की खुबसूरती में चार चांद लग गया है। जिला अस्पताल में मौजूद यह वाटिका अस्पताल आए लोगों के बैठने के लिए बनाया गया था लेकिन गंदगी के कारण लोग इसमें जाना पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब इसका अदाणी फाउंडेशन ने इसका जीर्णोद्धार करके इसकी आभा ही बदल दी है। 
उद्घाटन के मौके पर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आर डी पासवान, डॉ. डी के चौधरी, यूनीसेफ कॉडिनेटर धनंजय त्रिवेदी अदाणी फाउंडेशन सीएसआर हेड सुबोध सिंह आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours