झारखंड में लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दल तेज़ी से चुनावी मोड में आने की तैयारी में जुट गए है, इसी के तहत झारखंड विकास मोर्चा ने देवघर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश शुरू कर दी है, कार्यक्रम में पार्टी के प्रधान महासचिव और विधायक प्रदीप यादव ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी.

जेवीएम नेता प्रदीप यादव ने कहा कि आगामी 30 दिसम्बर को पार्टी द्वारा देवघर में अल्पसंख्यकों का बड़ा सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है. जेवीएम नेता प्रदीप यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में दलितों की भी बड़ी संख्या है, जिसको देखते हुए 9 जनवरी 2019 को पार्टी ने देवघर में दलित महासम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया है, जिसमें दलित समाज के लोगों के महत्वपूर्ण मुद्दों को विचार किया किया जाएगा.

इस होने वाले कार्यक्रम में बाबू लाल मरांडी भी शामिल होंगे, साथ ही नेता प्रदीप यादव ने कहा कि ये दोनों कार्यक्रम सफल होंगे और फिर हम काफी मजबूती के साथ इस क्षेत्र में अपने राजनीतिक झंडे को फहराएंगे, उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours