झारखंड के चतरा जिले में रफ्तार के कहर ने एक ही झटके में तीन लोगों को मौत की नींद सुला दी है. टंडवा थाना के मिश्रौल गांव के पास करममोड़ के नजदीक हुए दर्दनाक सड़क दुर्घटना में शुक्रवार रात तीन लोगों की मौत हो गई, और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है. सड़क हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक लंबा जाम भी लगा रहा.
बताया जा रहा है कि टंडवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार से आ रहे कोयला लदा वाहन के चपेट में आने से तीन बाइक सवार लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सड़क हादसे के शिकार तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हजारीबाग रेफर किया गया है.
इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए रोड पर उत्पात मचाया बल्कि तेज गति से वाहन चलाने वाले कोल वाहनों के चालकों की भी जमकर धुनाई की, घटना की सूचना मिलते ही टंडवा थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और सङक जाम हटा लिया गया है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति तनावपूर्ण में कर ली है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours