पाकुड़✍
     आज विश्व के सर्वमान्य नेता भारत रत्न,प्रखर राष्ट्रवादी, पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी का 94 वाँ जन्मदिन है।25 दिसंबर 1924 मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष श्री अटल जी का जन्म हुआ था।
      आज पूरा देश महान राजनेता एवं शिखर पुरूष श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिन मना रहा है।
      पाकुड़ नगर परिषद  के बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव के आलोक में आज पाकुड़ नगर थाना के बगल में अटल चौक एवं अटल पथ का शिलान्यास नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिन्हा एवं वार्ड पार्षद श्रीमती रूपाली सरकार के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी-सह-कार्यपालक पदाधिकारी पाकुड़ श्री जितेंद्र कुमार देव  के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
        इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह- कार्यपालक पदाधिकारी श्री देव ने कहा कि आज अटल पथ एवं अटल चौक के शिलान्यास से एक अच्छी शुरुआत पाकुड़ नगर में होने जा रही है और सौन्दर्यीकरण के दृष्टिकोण से भी चौक की खूबसूरती बढ़ेगी। 2 माह के अंदर इस चौक पर अटल जी का आदमकद प्रतिमा का स्थापन किया जाएगा जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
    आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला परिषद के अध्यक्ष श्री बाबूधन मुर्मू वार्ड पार्षद  श्री अशोक प्रसाद,श्री राणा ओझा,मो●स्माइल हक,श्रीमती पूनम देवी,श्रीमती फिरदौसी खातुन,सुश्री स्वीटी दास,श्रीमती पूनम देवी,मो●रियाज अंसारी,श्रीमती अंजना राउत,सहित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री अनुग्राहित प्रसाद साह, जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री विवेकानंद तिवारी,सदस्य श्री हिसाबी राय,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार डोकानियाँ, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीसच्चिदानंद तिवारी, पूर्णानंद तिवारी, प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष पाकुड़ श्री श्यामल कुमार गोस्वामी,
जिला मीडिया प्रभारी श्री भास्कर पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मो●सादेकुल आलम,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजूर आलम, मोदी अगेन पीएम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्राची झा,नगर उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार पाण्डेय,पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री धर्मेंद्र कुमार साह,भाजयुमो पाकुड़ नगर के पूर्व अध्यक्ष श्री मधुसूदन साहा,भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष श्री विजय कुमार भंडारी, मोदी अगेन पीएम के जिलाध्यक्ष श्रीरवि भाजपा दादपुर मंडल के पूर्व महामंत्री श्री प्रवीण कुमार मंडल इत्यादि उपस्थित थे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours