पाकुड़
पार्टी को बुथ स्तर पर माइक्रोमैनेजमेंट के जरिए मजबूती प्रदान करने के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुर आज दिनांक 25.12.2018 को भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर घोषित सुशासन दिवस के उपलक्ष्य पर पाकुड़ जिला के पाकुड़िया प्रखंड के अन्तर्गत बीचपहाड़ी पंचायत के बूथ संख्या 233 में पूर्व भाजपा के संस्थापक सदस्य, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बाजपेयी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया गया । इस दौरान तेगुड़िया गांव से 150 किलोमीटर पदयात्रा की शुभारंभ लोकप्रिय पाकुड़ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवीधन टुडू जी के नेतृत्व में किया गया । पदयात्रा के दौरान पूरे ईलाके का भ्रमण करते हुए पंचायत के हर गाँव के बूथ स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारियो ने ग्रामीणो से मिलकर उनकी समस्या को जाना एवं आगामी चुनाव मे भाजपा को जीतने की अपील भी किया । पदाधिकारियो ने इस दौरान ग्रामीणो के समक्ष केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी एवं योजनाओ के लाभ लेने के मामले मे सजग रहने व किसी भी बिचौलिए के गफलत मे ना आने की अपील भी की । इस कार्यक्रम में भवेश मुर्मू हृदयानंद भगत मंडल अध्यक्ष,अनुसूचित जन जाति अध्यक्ष हरिदास टुडू, उमाशंकर सिंह,अभिमन्यु भंडारी, बिनोद कुमार साह, सूरज साह,बुचाम सोरेन,तुरूण घोष, तारकेश्वर साह,सोयलेन मुर्मू, जयसेन बेसरा,निमय मंडल,मुकेश भगत, राजेंद्र गोस्वामी, दीपक साह, जाटू मुर्मू आदि शामिल थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours