प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव राजीव टोपनो के भाई  ओली मिंज के खाते से नेट वर्किंग द्वारा ठगी मामले में 2 साइबर क्रिमनल्स को गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एक और जामतारा से एक साइबर क्रिमनल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से फोन और
सिमकार्ड बरामद किए हैं.

पुलिस ने बताया कि बरामद सिमकार्ड से ही जालसाजी की गई थी. रांची पुलिस ने बताया कि जामतारा से गिरफ्तार बदमाश को जल्द रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. ओली मिंज के खाते से निकले एक लाख रुपयों को भी पुलिस ने रिकवर कर लिया है.

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव राजीव टोपनो के भाई रांची आकाशवाणी में एनाउंसर के पद पर तैनात हैं. इन्हीं उद्घोषक ओली मिंज के खाते से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये उड़ा लिए.  ओली मिंज जब इस मामले को लेकर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे तो उन्हें रांची के पांच थानों का चक्कर लगाना पड़ा लेकिन फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई.


लेकिन जब पता चला कि पीएम के निजी सचिव के भाई हैं तो उसके बाद पुलिस ने घर पहुंचकर उनकी एफआईआर को दर्ज किया था. मामले का मास्टर माइंड मुस्ताक अभी भी फरार है. पुलिस का पूरा अमला इस वक्त ओली मिंज के खाते से रुपये उड़ाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours