झारखंड के जमशेदपुर में एक नाबालिग के परिजनों ने भारत सेवा संघ स्कूल व आश्रम के छोटे महाराज पर अश्लील हरकते और रेप करने का आरोप लगाया है, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी और थाना प्रभारी के साथ आश्रम से आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी, चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को अपने साथ लेकर चली गई है जहां वो बच्ची का एमजीएम अस्पताल मे मेडिकल करवाएगी.

पीड़ित बच्ची के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग अपने किसी रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल आए थे, वहीं उसकी छोटी बहन दोपहर में सोनारी कागलनगर आश्रम गई थी, जिसके बाद छोटे महाराज ने बहन को तीन घंटे अपने कमरे में रखकर उसके प्राइवेट पार्टस को हाथ लगाया साथ ही उसके साथ रेप किया और तो और उससे घर के लोगों इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने कि धमकी भी दी. बच्ची जब घर आई तो उसने किसी को कुछ नहीं बताया और डरी सहमी हुई थी लेकिन 19 दिसंबर को जब दोपहर को घर में पूछा गया तो उसने रोते हुए सारी बात बता दी, जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत सोनारी थाने में की.

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी सुजीत महाराज को हिरासत मे लेकर पूरे मामले कि जांच शुरू कर दी है और आश्रम की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. पुलिस के मुताबिक जांच के बाद अगर कुछ भी गलत पाया गया तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours