महागामा प्रखंड के घाट गम्हरिया स्थित अपर मध्य विद्यालय में अदाणी फाउंडेशन की तरफ से हिंदी निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के सभी छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कक्षा छह और सात के छात्रों ने हिस्सा लिया जबकि कक्षा चार और पांच के छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को ट्रॉफी दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जय प्रकाश ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों इस तरह की प्रतियोगिता को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक बताया। अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में स्कूल के 70 बच्चों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता के दौरान अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी भी मौजूद थे जिनकी देख-रेख में पूरे कार्यक्रम का आयोजन समपन्न हुआ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours