झारखंड के धनबाद जिले में एक चोर ने दिनदहाड़े एक युवक का ध्यान भटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जिले में बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से एक व्यक्ति से 4 लाख 87 हजार की चोरी बैंक के अंदर से ही हो गई है. जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर काम करने वाला रमेश शर्मा बैंक में पैसा जमा करने पहुंचा था. पीड़ित के अनुसार जब वह लाइन में खड़ा था उस दौरान बगल में खड़े एक युवक ने ध्यान भटकाते हुए खुद ही कुछ नोटों को नीचे गिराकर उसका ध्यान भटकाने लगा और रमेश जैसे ही उसकी बातों में उलझा तभी युवक कैश काउंटर से पैसे लेकर फरार हो गया. रमेश ने तुरंत इस मामले की सूचना बैंक मैनेजर और पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही बैंक पहुंची पुलिस जांच में जुट गई. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधी की तलाश की जा सके.

पीड़ित रमेश के मुताबिक वह पंजाब नेशनल बैंक में अपनी कंपनी का पैसा जमा करने आया था, जिसके बाद लाइन में खड़े होकर अपना नोटों से भरा बैग कैश काउंटर पर रखा, तभी वहां दो लोग आए और बातों में उलझाकर कैश काउंटर से पैसे लेकर फरार हो गए.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours