झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के आगमन पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साह,उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया साथ में जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार शुक्ला भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री अनुग्राहित प्रसाद साह,जिला 20सूत्री उपाध्यक्ष श्री विवेकानंद तिवारी सदस्य श्री हिसाबी राय उपस्थित थे।
कल दिनांक 8 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री रघुवर दासजी का आगमन पाकुड़ हो रहा है।सर्वप्रथम वह पाकुड़ प्रखंड के अंतर्गत शमशेरा गांव में आयोजित जन चौपाल में भाग लेंगे। इसमें माननीय मुख्यमंत्री जी सीधे ग्रामीणों से संवाद करेंगे और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन- कल्याणकारी योजनाओं की वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी देंगे। उक्त कार्यक्रम में राजमहल विधानसभा के विधायक सभा विधानसभा सचेतक श्री अनंत कुमार ओझा भी भाग लेंगे
दूसरा कार्यक्रम हरिणडंगा उच्च विद्यालय के मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर मतदान केंद्रों के समितियों की समीक्षा करेंगे।
श्रीमती सम्पा साह एवं श्री सुनील कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार शुक्ला, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री अनुग्रहित प्रसाद साह, जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्रीविवेकानंद तिवारी,सदस्य श्री हिसाबी राय की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं उक्त दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई,पार्किंग,भोजन व्यवस्था सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री के आवासीय व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त किया एवं आवश्यक सुझाव भी दिए इसके अलावे शहर की साफ- सफाई,स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने करने का निर्देश उन्होंने दिया उन्होंने कहा कि नगर परिषद पाकुड़ माननीय मुख्यमंत्री कार्यक्रम के प्रति गंभीर है और नगर परिषद पाकुड़ कि अपने माननीय मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तत्पर है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर पाकुड़ के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं संपर्क अभियान चलाया जा रहा है.सभी तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है पाकुड़ विधानसभा से उक्त बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में लगभग 5 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है उम्मीद है कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा।
आज के कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के क्रम में भाजपा,जिला मिडिया प्रभारी भास्कर पाण्डेय,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चो के जिलाध्यक्ष मंजूर आलम,वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,राणा ओझा,अरूण भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शाबरी पाल,भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनीष कुमार पाण्डेय, भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार साह,पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजीव कुमार साह, मिशन मोदी अगेन पी.एम. के जिलाध्यक्ष रवि जयसवाल, महामंत्री सुमन कुमार चौधरी,विवेक बर्मन,मंत्री श्यामजी भगत,प्रवक्ता श्यामल कुमार गोस्वामी उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours