प्रेस विज्ञप्ति
आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठ के विरोध और बंगाल में एनआरसी लागू करने की मांग को लेकर 30 नवम्बर 2018 को कोलकाता में  विशाल छात्र रैली का आयोजन किया गया है जिसमें देश भर से छात्र सम्मिलित होंगे ।
जिसको लेकर जिला संयोजक राहुल मिश्रा के अध्यक्षयता में आज जिला बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि पाकुड़ जिला से हजारों की संख्या में कोलकाता में होने वाली रैली में भाग लेने जाएंगे ।
विद्यार्थी परिषद छात्र हित के साथ जब भी राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सुरक्षा की खतरा की बात आती है तब तब विद्यार्थी परिषद सबसे अगले पंक्ति में खड़ा रहता है । जिसप्रकार बंगलादेशी अबैध तरीके से देश के भीतर घुसपैठ कर रहे है वैसे वैसे देश की जनसंख्या के साथ रोजगार की संतुलन बिगड़ रही है साथ ही आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होकर राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित कर रहे है । इसके लिए हर वर्ग के युवाओं को एक साथ आगे  आकर आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है ।
पाकुड़ से हर विद्यालय कॉलेज और लॉज के छात्रों को इस रैली का हिस्सा बनने के लिए आगे आना होगा ताकि बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोका जा सके ।
बैठक में पाकुड़ नगर के अमित साहा ने 6 दिसम्बर 2018 को बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर सामाजिक समरसता दिवस सभी इकाई में मनाने की बात कही ।
बैठक में अभिषेक शर्मा,आशुतोष शुक्ला, प्रीतम मिश्रा, धनन्जय साहा, गौरव तिवारी,सुमन दास, लखन साहा, प्रितिस राउत इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours