बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की अपील सह जमानत याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है. उन्होंने चारा घोटाले के तीनों मामले, चाईबासा, देवघर और दुमका में सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में उन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत भी मांगी है. तीनों मामले में सीबीआई कोर्ट ने उनको दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है.

फिलहाल लालू प्रसाद रांची की बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं. लेकिन तबीयत खराब होने के चलते वे रिम्स में भर्ती हैं. जहां उनका एक साथ कई बीमारियों का इलाज चल रहा है. बेहतर इलाज के लिए उन्होंने कोर्ट से जमानत मांगी है. न्यायाधीश अपरेश कुमार की अदालत में उनकी याचिका पर सुनवाई होने वाली है. इससे पहले हाईकोर्ट से उन्हें बेल मिली थी. तब वे मुंबई जाकर इलाज कराए थे.

लालू प्रसाद को गुरुवार को आईआरसीटीसी घोटाले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली. उन्हें अंतरिम जमानत दी गई. रिम्स से ही वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश हुए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours