झारखंड के देवघर में पुलिस ने दवा व्यवसायी विनोद वाजपेयी हत्याकांड के मुख्य आरोपी केशव दुबे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे उसके गांव तिवारीडीह से गिरफ्तार किया. 8 दिसम्बर को सरेशाम विनोद वाजपेयी की पालिका बाजार स्थित दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

इस मामले में पुलिस ने केशव दुबे की मां समेत सात लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन मुख्य आरोपी केशव लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. लेकिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि केशव अपने गांव के ही एक सरकारी स्कूल में छिप कर रह रहा है. जिसके बाद पुलिस उस पर नजर रखने लगी और गुरुवार सुबह को गिरफ्तार कर लिया.

केशव दुबे ने कहा कि उसके पूरे परिवार को झूठा केस फंसाकर कारोबारी ने जेल भिजवा दिया था. उसके ऊपर भी कई केस कर डाला था. ऐसे में उसके पास कोई और चारा नहीं बचा. आरोपी के मुताबिक उससे दो साल तक काम करवाया गया और जब पैसे की मांग की, तो झूठा केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया.

पुलिस ने हत्या के 11 दिन बाद केशव दुबे को गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours