झारखंड के चाईबासा में सीआरपीएफ 197 बटालियन की ओर से 20 स्कूली छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण के तहत सूरत रवाना किया गया. ये सभी बच्चे सारंडा के नक्सल प्रभावित करमपदा इलाके के रहने वाले हैं. भ्रमण पर गये बच्चों में 15 छात्र और 5 छात्राएं शामिल हैं. सभी दसवीं तक के विधार्थी हैं.

सारंडा के घने जंगल में रहने के कारण ये बाहरी दुनिया से अनभिज्ञ हैं. इसलिए इनके बौद्धिक विकास के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर सीआरपीएफ और नेहरू युवा केंद्र ने ये पहल की है. केंद्र सरकार की पहल पर 11वें यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत इस साल सारंडा से यह पहला दल भारत भ्रमण के लिए निकला है. 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक ये छात्र-छात्राएं सीआरपीएफ की निगरानी में सूरत शहर को देखेंगे और जानेंगे.

इन छात्रों को भारत भ्रमण पर भेजने से पहले सीआरपीएफ 197 के कमांडेंट परम शिवम ने इन्हें अनुशासन और कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. छात्रों के बाल कटवाए गये. कमांडेंट ने कहा कि फौजी और छात्र एक जैसे हैं. फौजी और छात्र का अनुशासन और
विचार एक जैसा होना चाहिए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours