बीजेपी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने 17 राज्यों के प्रभारियों की घोषणा की. झारखंड की जिम्मेदारी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को दी गई है. इससे पहले उन्हें साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया. मंगल पांडेय बिहार बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
चुनाव प्रभारी की घोषणा के बाद प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने खुशी का इजहार करते हुए दावा किया कि मंगल पांडेय के नेतृत्व में पार्टी सूबे के सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी.
बिहार के सीवान के रहने वाले मंगल पांडेय का जन्म जिले के भृगु बलिया गांव में हुआ. वे 1989 में बीजेपी में शामिल हुए. 2005 में मंगल को बिहार बीजेपी का महासचिव बनाया गया. 2012 में वे बिहार विधान परिषद के सदस्य बने. 2013 में उन्हें बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया और 2017 तक इस पद पर बने रहे.वे सबसे कम उम्र में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बनने वाले नेता हैं. प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनके सांगठनिक क्षमता को काफी सराहना मिली.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours