झारखंड सरकार ने पुलिस के हांथो को मजबूत करने को लेकर और शहरवासियों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराने की वजह से राजधानी रांची में 51 करोड़ की लागत से शहर के महत्वपूर्ण चौक और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों को सुसज्जित कराया है, इसी के तहत शहर के 170 स्थानों पर हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि आनेवाले दिनों में इसे और भी ज्यादा पुख्ता करने की योजना है.
शहर में लगे सीसीटीवी की मदद से शहर की 24×7 मॉनिटरिंग की जाती है, सरकार की इस योजना से जहां पुलिस तकनीकी रूप से और भी मजबूत हुई है तो वहीं शहरवासी भी सरकार की इस योजना की सराहना करते नज़र आ रहे हैं, लोगों का कहना है कि सीसीटीवी की वजह से बेलगाम अपराध पर लगाम लगा है तो वहीं लोग भी पहले से ज्यादा खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और तो और सीसीटीवी की मदद से कई अपराधी वर्तमान समय मे सलाखों के पीछे हैं.
शहर की कामकाजी युवतियां हो या महिलाएं या फिर छात्राएं सभी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रति आभार जताती दिखी उनका साफ तौर से कहना है छेड़खानी, स्नैचिंग जैसी वारदातों पर काफी हद तक लगाम लगा है. बता दें कि चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा हत्या मामले में पुलिस को शहर में लगे सीसीटीवी के जरिए ही हत्या का सुराग लगा था, जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी भी हासिल हुई थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours