झारखंड के रामगढ़ में सीआरपीएफ 26 बटालियन ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत राहवन कैंप में 7 गांवों के किसानों के लिए आधुनिक खेती के लिए शिविर का आयोजन किया. जहां किसानो को कृषि द्वारा आय बढ़ाने की विधि बताई गई, साथ ही किसानों को वैज्ञानिक विधि से कृषि करने के गुर भी सिखाए.
सीआरपीएफ के इस सिविक एक्शन प्रोग्राम में कृषि वैज्ञानिक के जरिए किसानों को उत्तम बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ के प्रभारी कमांडेंट अशोक कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ द्वारा अलग- अलग तरीके से ग्रामीणों को सहयोग किया जा रहा है.
कमांडेंट अशोक कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ सुरक्षा के लिए है और हम जहां भी अभियान चला रहे हैं, वहां पर ग्रामीणों के साथ आपसी भाईचारगी के साथ दोस्ती कायम कर रहे हैं साथ ही हर साल सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने का भी प्रयास किया है.
गौरतलब है कि यह क्षेत्र विगत कई वर्षों से नक्सलियों का गढ़ था. कृषि के उन्नत तकनीक का प्रयोग कर यहां के लोगो की आर्थिक उन्नति कराने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कृषि वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने किसानों को बताया कि फल सब्जियां एवं अनाज की उत्क्रष्ट खेती के लिए सबसे पहले अपने खेतों की मिटटी की जांच कराएं और उस मिटटी में पाए जाने वाले तत्वों और उर्वरा शक्ति की पहचान कर ही फसल की बुआई करें. फल, सब्जियां एंव अनाज के लिए कम समय में बेहतर उपज के लिए सही बीजों का चयन करें



Post A Comment:
0 comments so far,add yours