झारखंड के बोकारो में रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक अनियंत्रित कार पोल से जा टकराई. इससे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सेक्टर चार की है. तीन छात्रों को घायल हालत में बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूचना के मुताबिक तेज रफ्तार कार सेक्टर चार की तरफ जा रही थी. उसी दौरान नियंत्रण हटने से कार पोल से जा टकराई. इससे कार में सवार पांच में से दो छात्रों की मौके पर मौत हो गई. तीन घायलों में से दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी का बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना सिटी थाना क्षेत्र के जय जवान पेट्रोल पंप के पास घटी. पुलिस के मुताबिक कार पर सवार सभी छात्र चिन्मया स्कूल के 10वीं क्लास के स्टूडेंट थे. सभी सुबह कोचिंग के लिए निकले थे. घटना की सूचना पर स्कूल के प्रिंसिपल ने घायल छात्रों का हालचाल लिया. मृतकों की पहचान अमन कुमार झा राय चौक सेक्टर आठ और अभिमन्यु सिंह चीरा चास वास्तु बिहार के रहने वाले के रूप में हुई.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours