झारखंड के पलामू में प्रशासन ने इनामी माओवादी कंचन तुरी उर्फ रहिमन की जमीन व अचल सम्पति को जब्त कर लिया. मनातू थाना क्षेत्र के कुसडीह में 1875 डिसमिल और डुमरी गांव में 15 डिसमिल जमीन को जब्त किया गया. मनातु बीडीओ रवि प्रकाश की अगुआई में यह कार्रवाई की गई.

बता दें कि हाल ही में पलामू जिले के 18 शीर्ष नक्सलियों के खिलाफ इनाम की घोषणा की गई. उनमें तीन मोस्ट वाटेंड नक्सलियों के खिलाफ सर्वाधिक दस- दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया. इनमें टीएसपीसी के हार्डकोर नक्सली आरिफ जी उर्फ शशिकांत, भाकपा माओवादी के रहिमन जी उर्फ कंचन तुरी और माओवादी नीरज उर्फ संजय खेरवार शामिल हैं.

आरिफ मनातू थाना के केदल गांव का निवासी है, वहीं कंचन तुरी मनातू थाना के डुमरी गांव और नीरज पांकी थाना के आबुन गांव का रहने वाला है. इनके अलावा अन्य 15 नक्सलियों पर पांच और एक लाख के इनाम घोषित किये गये हैं.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours