झारखंड में खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के बॉर्डर इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई. इसमें पांच नक्सलियों को मार गिराया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. सुरक्षा बलों ने पांचों नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ खूंटी के अड़की और पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में जारी है. इसमें 209 कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं. मारे गये नक्सलियों के पास से एक एके-47, एक राइफल और एक पिस्टल बरामद किये गये हैं. मुठभेड़ में कई और नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है.

मृतक नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है. पहचान की कोशिश चल रही है. सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. उधर लातेहार के छीपादोहर के कुरुमखेता में भी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. 203 कोबरा बटालियन के हुई मुठभेड़ में किसी नक्सली के मारे जाने की सूचना नहीं है. लातेहार में मुठभेड़ खत्म हो गई है. सर्च ऑपरेशन जारी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours