जेपीएससी छठी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को लेकर विपक्ष सदन से सड़क तक सरकार को घेरने में जुटा हुआ है. नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि मुख्य परीक्षा के मुद्दे पर सरकार हठधर्मी बनी हुई है. उन्होंने इस मामले में बड़े घोटाले की आशंका जाहिर करते हुए सरकार और स्पीकर से इस्तीफे की मांग की है.

सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्य परीक्षा को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. जिसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई. इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए स्पीकर दिनेश उरांव ने कहा कि जब माननीयों की ही बात नहीं सुनी जा रही है, तो विधानसभा को बंद कर देना चाहिए.

दरअसल सदन शुरू होते ही विपक्ष मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगा. इस दौरान विपक्षी विधायक वैल में आ गये. स्पीकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की. लेकिन विरोध जारी रहा. जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन को स्थगित कर दिया. बता दें कि मुख्य परीक्षा स्थगित करने को लेकर विपक्ष लगातार मांग करता आ रहा है. पक्ष के भी कई विधायक स्थगित करने की मांग कर चुके हैं. बावजूद इसके जेपीएससी सोमवार से मुख्य परीक्षा ले रहा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours