नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने दुमका में रघुवर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ स्वतंत्रता सेनानियों के गांव को डूबाने पर आमदा है.
हेमंत के मुताबिक पीएम के हाथों मंडल डैम का शिलान्यास इसका उदाहरण है. क्योंकि मंडल डैम बनने से शहीद नीलांबर-पीतांबर का गांव डूब जाएगा. सरकार को इसकी चिंता नहीं है. बतौर हेमंत जनता सब समझती है. 2019 के चुनाव में इसका जबाब मिल जाएगा.
बता दें कि गत पांच जनवरी को पीएम मोदी ने पलामू में मंडल डैम योजना का शिलान्यास किया था. साल 1972 की ये योजना वन विभाग की पेंच के चलते रूकी हुई थी. जिसे पूरा करने की फिर से कोशिश हुई है. इस डैम के चलते पलामू प्रमंडल के कुछ गांवों को विस्थापित होना पड़ेगा.
उधर राज्य सरकार रांची की पुरानी बिरसा मुंडा जेल को संग्रहालय बनाने में जुटी हुई है. इसमें सूबे के स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा. इसके लिए गांव- गांव से मिट्टी लाया जा रहा है. दुमका के जाहेर स्थान से मिट्टी का उठाव किया गया. मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि यह सब स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान देने के लिए किया जा रहा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours