झारखंड के देवघर में पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. ये लोग जंगल में बैठकर लोगों को चूना लगाने की कोशिश कर रहे थे. गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने छापेमारी की, तो तीन अपराधी गिरफ्त में आए, जबकि दो भागने में सफल हो गये.

साइबर थाने की पुलिस ने मोहनपुर थाना इलाके के मोरने गांव से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. जिन्हें खंगालने पर पता चला कि उनमें काफी सारे यूपीए एप्स हैं, जो देश के विभिन्न बैंक शाखाओं से लिंक हैं. जांच में ये भी पता चला कि इनलोगों के जरिये काफी सारे ट्रांजेक्शन किये गये हैं.

साइबर डीएसपी नेहा बाला ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर जब मोरने गांव में छापेमारी की गई, तो देखा कि जंगल में पांच लड़के लोगों से फोन पर बात कर रहे हैं. लेकिन पुलिस को देखते ही दो भाग गये, जबकि तीन को गिरफ्तार किया गया.

डीएसपी के मुताबिक फोन की छानबीन में पता चला कि ये लोग कस्टमर से बात कर रहे थे. फोन में कई यूपीए एप्स हैं, जो देश के विभिन्न बैंक शाखाओं से लिंक हैं और काफी ट्रांजेक्शन हुए हैं. तीनों अपराधी मोरने गांव के ही रहने वाले हैं. तीनों के खिलाफ साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours