झारखंड के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इलाज करा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से शनिवार को उनके दामाद समरेश सिंह यादव के साथ-साथ पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने मुलाकात की. मुलाकात में लालू प्रसाद के स्वास्थ्य का हाल जानने के अलावा बिहार तथा देश की राजनीति पर भी चर्चा हुई.

रिम्स में इलाज करा रहे लालू प्रसाद इन दिनों बिहार-झारखंड के विपक्षी दलों की धुरी बने हुए हैं. हर शनिवार लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए नेता पहुंचते हैं. मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी ने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है और बिहार में महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फैसला, जल्द होने वाली कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में होगी.

वहीं, शरद यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को भी राफेल मामले में सही जानकारी नहीं दी. मोदी सरकार ने 42 वादे किए थे जिसमें से एक भी वादे को पूरा नहीं किया. शरद यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में मीसा बंदियों के पेंशन मामले की समीक्षा होनी चाहिए. जो लोग उस समय माफी मांग ली थी उन्हें पेंशन नहीं मिलना चाहिए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours