झारखंड के पलामू में अपराधियों की गोली के शिकार बने कांग्रेस नेता अजय दुबे की इलाज के दौरान रांची के रिम्स में मौत हो गई. रविवार शाम को जब उनका शव मेदिनीनगर पहुंचा, तो परिजनों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रेडमा चौक जामकर उग्र प्रदर्शन किया. इस दौरान अपराधियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गई. विरोध में कई घंटे तक एनएच-75 को जाम रखा गया.

मौके पर पहुंचे कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि अजय दुबे के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए. दरअसल कांग्रेस नेता अजय दुबे को 27 दिसंबर को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारी दी थी. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया था. जहां रविवार को उनकी मौत हो गई.

प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म करवाया. साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours