पाकुड़।
सदर प्रखण्ड के शहरकोल स्थित गेम पॉइंट हॉल में समीक्षा बैठक की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आलोक जॉय पॉल द्वारा किया गया।
समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि संथाल परगना संगठन प्रभारी  अजय सिंह जी मौजूद थे।
श्री अजय सिंह  द्वारा जिला समिति द्वारा किये गए कार्यो का समीक्षा की उसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया कि 27 जनवरी 2019 तक सभी भंग किये गए प्रखंड कमिटी का फिर से गठन कर उनकी सूची उन्हें सौपें।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष नजरुल इस्लाम, केंद्रीय सचिव गेमेलीना सोरेन, केंद्रीय सचिव विक्रम सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष  सुशील मरांडी, जिला प्रवक्ता सोनू आलम, पूर्व जिप सदस्य हाजिकुल आलम, केंद्रीय समिति सदस्य मोफीज अंसारी, अख्तर आलम, राज मरांडी, सोमनाथ सिंह, रतन मंडल, मिथुन यादव, सन्नी तिवारी, प्रशांत भगत, पूर्णेन्दु सरकार, अताउर रहमान, सकलेन मुश्ताक़, जितेंद्र महतो मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours