पाकुड़।
कांग्रेस की अमड़ापाड़ा में आयोजित दमदार जनसभा में जिलाध्यक्ष उदय लखमानी ने अपने नवचयनित अध्यक्ष मंटू भगत को जुझारू और समर्पित जमीनी कैडर बताया । कहा : भले ही पार्टी ने मंटू जी को ब्लॉक प्रसिडेंट के पोस्ट पर बिठा उनका मान बढ़ाया है लेकिन वास्तविकता तो यह है कि 24 वर्षों तक झामुमो में झामुमो के लिए जीने वाला झामुमो से उपेक्षित हुआ यह लीडर एमएलए बनने की योग्यता रखता है । उन्होंने युवा मंटू भगत के नेतृत्व में प्रखंड में पार्टी को नई ऊंचाई और नया उड़ान मिलने की संभावना जताई । जिलाध्यक्ष ने भाजपा के उलट कांग्रेस को समाज के हर तबका , हर जाति - समुदाय को भेद - भाव रहित विकास के रास्ते पर आगे ले चलने में क्षमतावान बताया । कहा : कांग्रेस ही अकेली ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो समग्र कल्याण , सुरक्षा , भाईचारा और अमन - चैन की विचारधारा की हिमायती रही है । कांग्रेस को मजबूत करें अन्यथा भाजपा देश को मल्टीनेशनल कॉरपोरेट कंपनीज के हाथों गिरवी रख देगी । कभी नोटबन्दी तो कभी जीएसटी , कभी गोरक्षा तो कभी रोजगार के नाम राष्ट्र की जनता को पिछले चार वर्षों में भाजपा ने तबाह करने का काम किया है । भरोसा देकर जनता को छला है । जनता को जागरूक होने की जरूरत है ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours