झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले 20 दिसम्बर से आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का रविवार की शाम को समापन हो गया. समापन समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, इस अवसर पर उन्होने महोत्सव के आयोजन की सराहना कीं, साथ ही इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू ने महोत्सव के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को सम्मानित किया.
गौरतलब है कि पिछले 20 दिसम्बर से आयोजित इस राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव यानी खादी मेला में देश के विभिन्न भागों से खादी एवं हैंडलूम सहित विभिन्न घरेलू साज-सज्जा एवं उपयोगी सामानों के ग्यारह सौ से अधिक स्टॉल्स लगाए गए थे, साथ ही हर वर्ग के लिए खरीदारी और मनोरंजन का भी प्रबंध किया गया था.
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए प्रत्येक दिन कोई न कोई सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, इसको लेकर न सिर्फ राजधानी बल्कि दूसरे ज़िलों से भी हज़ारों की संख्या में ग्राहकों और दर्शकों ने मेले का आनंद उठाया, वहीं समापन समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सहित पर खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours