झारखंड के पलामू में दो हिरण तस्करों को हिरण के मांस के साथ वन विभाग ने गिरफ्तार किया. मंगलवार को गुप्त सूचना मिली कि आधार पर कुछ शिकारी व तस्कर हिरण का शिकार कर रहे हैं. इस सूचना पर पाटन वन क्षेत्र के पदाधिकारी व आरक्षियों ने नावा बाजार थाना क्षेत्र के खोखला गांव के जंगल से छापा मार कर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. छापे के दौरान की गई वन विभाग की घेराबंदी के बावजूद अन्य कई तस्कर मौके से भागने में सफल रहे.
दरअसल लगातार इस इलाके में हिरण का शिकार कर रहे तस्करों के बारे में वन विभाग को सूचना मिलती रही है. इसी सूचना के आधार पर वन विभाग ने कार्यवाही की है इसकी जानकारी देते हुए वन पदाधिकारी ने कहा कि कुछ अन्य हिरन तस्कर जंगल का सहारा लेकर भागने में सफल रहे. वन विभाग की टीम दावा कर रही है कि जल्द वह अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार कर लेगी. विदित हो कि इस मौसम में काफी संख्या में जगली जानवर धूप लेने बाहर निकलते हैं, जिन पर शिकारियों व तस्करों की गहरी नजर रहती है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours