झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की टीम मंगलवार शाम रांची पहुंची. यह टीम बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी.

बुधवार को निर्वाचन आयोग की टीम सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी. इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर दलों की राय ली जायेगी. बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है. चुनाव आयोग के दौरे को लेकर राजनीतिक दलों ने अपना होमवर्क कर लिया है.

राजनीतिक दलों की बैठक के बाद चुनाव आयोग की 11.30 बजे से राज्य के सभी डीसी-एसपी आईजी, डीआईजी के साथ बैठक होगी. इसके बाद राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, गृह सचिव के साथ हाईलेवल मीटिंग होगी. टीम आयकर विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours