महागामा प्रखंड के मनियोमोर गांव में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र प्रांगण में अदाणी फाउंडेशन की तरफ से बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। ठिठुरते ठंड के इस मौसम में 10 साल तक के बच्चों को जब स्वेटर मिला तो बच्चों के चेहरों की मुस्कान देशने लायक थी। स्वेटर का वितरण मुरलीटोक पंचायत के ग्राम प्रधान प्रबोध सोरेन, मनियामोर के ग्राम प्रधान टाटा मुर्मू के हाथों किया गया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण अनिल मुर्मू के अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका तथा सहायिकाएं और अदाणी फाउंडेशन के अधिकारी राहुल कुमार आदि भी उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours