मकर संक्रांति के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा सिकटिया स्थित आईटीआई में बोर्ड की तैयारी में जुटे सुपर 100 के छात्रों के लिए सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। इस सामुहिक भोज में गोड्डा विदानसभा विधायक अमित मंडल के अलावा गोड्डा के एसडीओ फुलेश्वर मुर्मू,, डीडीसी सुनील कुमार भी शामिल हुए और छात्रों का मनोबल बढाया। सामुहिक भोज शुरू होने से पहले सभी मेहमानों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर परिणाम हासिल करने की प्रेरणा दी। विधायक अमित मंडल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए मनपसंद करियर चुनने की सलाह देते हुए उनके उज्जव भविश्य की कल्पना की। एसडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने भी स्वामी विवेकानंद के कथन को दुहराते हुए छात्रों को आखिरी छण तक कोशिश करने का संदेश दिया। डीडीसी सुनील कुमार ने भी सभी छात्रों को संबोधित करते हुए प्रेरणात्मक व्याख्यान दिया। अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हेड सुबोध सिंह ने भी छात्रों को प्रेरणा देते हुए शुभकामनाएं दी। सामुहिक भोज में मकर संक्रान्ति केअवसर पर पर खाया जाने वाला पारंपरिक भोजन दही-चूडा, तिलकुट, केला इत्यादि का इंतजाम अदाणी फाउंडेशन द्वारा किया गया था। इस सामुहिक भोज में सुपर 100 के सम्बद्ध सभी शिक्षकों के अलावा कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे। कहते हैं त्योहार का असल मजा ही तब है जब सारे लोग एक साथ मिल-बांट कर खायें। बोर्ड की परीक्षा में दिन-रात एक रहे सुपर 100 के छात्रों को घर से दूर रहने का एहसास ना हो इसलिए अदाणी फाउंडेशन की तरफ से आयोजित सामुहिक भोज के जरिए खुशी का एक एहसास लेकर आया।
Home
ताज़ा ख़बर
सुपर 100 के छात्रों के साथ जिला प्रशासन और विधायक ने मनाया मकर-संक्रांति का त्योहार।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours