सीएम रघुवर दास ने प्रोजेक्ट भवन में सोमवार को पांच घंटे तक समीक्षा बैठक की. नए साल में हुई बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. इसलिए जिलों के उपायुक्त, प्रमंडलों के आयुक्त, विभागों के सचिव, प्रधान सचिव, अपर मुख्य सचिवों के अलावा विभागीय प्रमुखों को तलब किया गया था. सीएम रघुवर दास ने एक-एक विभाग की समीक्षा की. योजनाओं के क्रियान्वयन समय पर करने का निर्देश दिया. लंबित योजनाओं के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली. सीएम ने बैठक में अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर लोगों से उनकी अपेक्षाओं की जानकारी लेकर उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए.

कैंप लगाकर सामाजिक पेंशन योजना का लाभ देने का फरमान भी मुख्यमंत्री ने दिया. सीएम रघुवर दास ने अधिकारियों को कहा है कि वे गांव में जाकर पीएम आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर विशेष ध्यान दें. सीएम का इस बात पर जोर रहा कि सामाजिक विकास से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस किया जाए. गरीबों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसका अधिकारी ख्याल रखें.

मुख्यमंत्री  ने चेतावनी भी दी कि लापरवाह अफसरों को चिह्नित कर कार्रवाई जाएगी. 'मुख्यमंत्री सुकन्या योजना'  के तहत जनवरी माह में एक लाख लाभार्थियों को इस योजना के दायरे में लाने का लक्ष्य दिया गया है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की परियोजनाओं पर तेजी से काम करने को कहा गया. भूमि से जुड़े लंबित प्रोजेक्ट को समन्वय बनाकर निष्पादित करने को कहा गया.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours