पाकुड़:- पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र के कालीदासपुर मध्यविद्यालय मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में टीम एपीसी पिंदगाडिया दुमका व हांसदा यूनाइटेड मांझीटोला के बीच हुआ हुआ। इस मौके पर सर्वोदय संताली संघ कालीदासपुर की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष -सह- राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा व वशिष्ट अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने फाईनल मैच का उद्घाटन फुटबॉल कीक मार कर किया।
इसके साथ सांसद विजय हांसदा ने खिलाड़ियों और लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से आप राष्ट्रीयस्तर पर अपनी पहचान कायम कर नाम रोशन कर सकते हैं। परन्तु जरूरी है कि खेल भावना से खिलाड़ी खेलकर अपना लक्ष्य रखें। वहीं सांसद ने कहा कि लोगों को हर खेल को खेल की तरह खेलना चाहिए। इस मौके सांसद विजय हांसदा ने कहा की आदिवासी व मूलवासी हित समेत तमाम मुद्दों पर राज्य की रघुवर सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे. रघुवर सरकार की विफलताओं को बताएंगे.आदिवासी-मूलवासी के तमाम मुद्दों पर सांसद श्री हांसदा ने अपने संबोधन में रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा नहीं हो पाया है और जिस तरह दिशोम गुरुजी के संघर्ष ये झारखंड राज्य बना, उसी तरह आगे की यात्रा भी संघर्ष से भरी है. कार्यक्रम के दौरान
सांसद विजय हांसदा ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन ने झा्रखंड के विकास का एक सपना देखा है जिसे वे आगामी दिनो में सत्ता में आकर पुरा करेंगे. सांसद श्री हांसदा ने कहा की भाजपा व्यापारियों की पार्टी है जो कभी भी गरीबो का भला नहीं कर सकती है। भाजपा के शासन में लोग अपने ही पैसा को बैंक में रखकर बैंक से भीख मांग रही है जो काफी चिन्ता का विषय है.उन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि रघुवर दास छत्तीसगढ़ से भागकर यहां पेट पालने आए और शासन बनकर यहां के लोगों का शोषणकर रहे हैं. उन्होने कहा की रघुवर दास झारखंड में बैठे हैं लेकिन शासन दिल्ली व मुम्बई से चल रहा है. सांसद विजय हांसदा ने सीएनटी व एसपीटी में छेडछाड़ के लिए सरकार पर निशाना साधा। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल, युवा जिला सचिव उमर फारूक, नगर अध्यक्ष मीरा प्रवीण सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लोउद्दीन शेख, केंद्रीय सदस्य मुसब्बर आलम, उपाध्यक्ष दुर्गा हांसदा, खेल संघ के अध्यक्ष बेनिकान्त मरांडी, मअनिक हांसदा, राजाधान मरांडी, जूना मरांडी, अशराफुल शेख, अकरम हक, असीम अकरम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours