गुमला में कामडरा थाना क्षेत्र के आमटोली जंगल में मुठभेड़ में दस लाख के इनामी नक्सली गुज्जू गोप समेत तीन पीएलएफआई उग्रवादी मारे गये. गुज्जू पीएलएफआई का सबजोनल कमांडर था, जबकि दो अन्य की पहचना एरिया कमांडर भउआ जी और विष्णु के रूप में हुई. इस मुठभेड़ में पीएलएफआई सरगमा दिनेश गोप समेत 6 उग्रवादी बचकर भाग निकले. मौके से दो एके 47, दो रायफल, एक विदेशी पिस्टल, दो देशी पिस्टल, 100 से अधिक एके 47 की गोली, एक लाख रुपये, पचास से अधिक मोबाइल, और सिम बरामद किये गये. इस खबर को सभी अखबारों ने मेन हेडलाइन बनाकर छापा है.
कारोबारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई
रांची के पंडरा में आशीष गुप्ता नामक कारोबारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई है. फोन करने वाला खुद को उग्रवादी संगठन टीपीसी का सदस्य बताया है. कहा गया कि तीन दिन के अंदर रुपया नहीं देने की स्थिति में गोली मार दी जाएगी. फोन के बाद कारोबारी समेत पूरा परिवार दहशत में है. पंडरा ओपी में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस खबर को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से छापा है.
फरार चल रहे 3230 लोग निकले मृत
झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज केस में पुलिस और कोर्ट से फरार घोषित 3230 लोग मृत पाये गये हैं. पुलिस द्वारा इनके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है. इसकी पुष्टि वारंटियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में चलाये गये अभियान के बाद सीआईडी के आंकड़ों से हुई है. अभियान के दौरान वांरटी गिरफ्तार किये गये या फिर कोर्ट में सरेंडर किया. प्रभात खबर ने इसे लीट स्टोरी बनाया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours