प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कांग्रेस और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागबंधन के नेताओं की एक ही मंशा है कि किसी तरह मोदी को रोका जाए, लेकिन मोदी इतना आगे बढ़ चुके हैं कि उन्हें रोकना महागठबंधन के लिए आसान नहीं है. गिलुवा ने कहा कि पीएम मोदी आज देश के 80 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं, इससे महागठबंधन खुद ही अंदाज लगा ले कि वह कहां पर है. मोदी दोबारा भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनने वाले हैं.

2 मार्च को रांची में होने वाली राहुल गांधी की रैली को लेकर गिलुवा ने कहा कि उनकी सभा में 25-30 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ नहीं जुटने वाली है. इसका मुख्य कारण यह है कि लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है. युवाओं में खासतौर पर कांग्रेस के प्रति भरोसा नहीं है. गिलुवा के मुताबिक कांग्रेस भ्रष्टचारियों की पार्टी बन कर रह गयी है.

जमशेदपुर के पूर्व बीजेपी सांसद शैलेंद्र महतो और आभा महतो के कांग्रेस में शामिल होने की खबर पर गिलुवा ने कहा कि वे अभी पार्टी में हैं. उन लोगों के कांग्रेस में जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है. यदि वे कांग्रेस में जाने की सोच रहे हैं, तो बातकर रोकने की कोशिश करेंगे. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में किसी नेता को वैसा सम्मान नहीं मिलता, जैसा भाजपा में मिलता है. कांग्रेस में शामिल हुई विधायक गीता कोड़ा के अनुभव से लोगों को सीख लेनी चाहिए.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours