आज भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुश्री मिसफीका हसन ने पाकुड़ विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और यहाँ के लोगो का समस्या जाना। उन्होंने मुख्य रुप से हस्तिपाडा़ एवं अगलोई पंचायत का दौरा किया गया। वहाँ के स्थानीय ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की चल रही योजनाएं के बारे में बताया गया जैसे कि आयुष्मान भारत,  किसान सम्मान निधि योजना, असंगठित मजदूरों के लिए पीएम  श्रम योगी मानधन योजना आदि की जानकारी लोगों को  दी । सरकार के कार्य प्रणाली एवं राष्ट्र सुरक्षा के लिए उठाए गए  कदमों से प्रभावित होकर लोगों ने भाजपा का दामन थामा । प्रवक्ता सुश्री हसन  ने बताया  कि अल्पसंख्यक महिलाओं को  सशक्त करने हेतु उठाए गए सरकार के काम अति सराहनीय हैं और इसका प्रचार जनमानस मे अधिक से अधिक होना चाहिए । लोगों ने भाजपा औऱ सुश्री हसन के प्रति आभार प्रकट किया ।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours